Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के प्रयास से ट्रेन दुर्घटना में घायल महिला का हुआ इलाज

समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के प्रयास से ट्रेन दुर्घटना में घायल महिला का हुआ इलाज

गाजीपुर। कोतवाली जमानियां के अंतर्गत एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष ट्रेन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिनकों कामख्या चौकी कांस्टेबल दिनेश सिंह के सहयोग से पास के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया था। अज्ञात महिला की स्थिति गम्भीर देखते हुए। डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिसकी सूचना कांस्टेबल दिनेश सिंह द्वारा कुंवर वीरेन्द्र सिंह को देकर 108 एम्बुलेंस से अज्ञात घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे। जिनसे कुंवर वीरेन्द्र सिंह से मुलाकात हो गई। कुंवर वीरेन्द्र सिंह द्वारा अज्ञात महिला को 108 एम्बुलेंस से नीचे उतारकर, स्ट्रेचर से इमरजेंसी ब्लॉक में ले जाकर डॉ0 रजत सिंह को दिखाकर टाँका, सुई, मलहम, पट्टी कराकर डॉक्टर के एडवाइज पर एक्सरे, ब्लड टेस्ट कराकर कांस्टेबल दिनेश सिंह के सहयोग से वार्ड में भर्ती कराकर परिजनों का पता लगाया जा रहा था। जिनकी बहुत कोशिशों के बाद अज्ञात महिला की शिनाख्त तारामुनि देवी पत्नी राजेश साह पता महाराजगंज, पोस्ट तिलौथू थाना तिलौथू जिला रोहतास-सासाराम (बिहार) की निवासी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाकर भर्ती तारामुनि देवी से मिलवाकर पति और परिजनों के निवेदन पर डॉक्टर से डिस्चार्ज कराकर भर्ती तारामुनि देवी को परिजनों के साथ घर भेजवा दिया गया है। घायल तारामुनि देवी के पति और परिजनों के द्वारा बताया गया की घायल तारामुनि देवी की मानसिक संतुलन ठीक नही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …