गाजीपुर। नन्दगंज रामपुर बन्तरा फोरलेन के पास शनिवार को 5 बजे ग्राम परमनाचक थाना कोतवाली सैदपुर निवासी अमरावती देवी उम्र 24 अपने पति रामअवतार के साथ अपने मोटरसाइकिल से कबूतरी मायके जा रही थी। नन्दगंज रामपुर बन्तरा के दो ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक कर आगे निकल रहे थे कि तभी मोटरसाइकिल चला रहा रामअतार बैलेंस बिगड़ जाने से मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गयी और दोनो पति पत्नी गिर पड़े तभी पीछे से आ रही ट्रक अमरावती के सिर को कुचलते हुए भाग गया। जिससे अमरावती की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वही ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया। अमरावती की शादी पिछले वर्ष 22 जून को हुई थी। वही पति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुँच गए। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी
गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्त को …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..