Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: कृषि और किसान समृद्ध हो- भानुप्रताप सिंह

गाजीपुर: कृषि और किसान समृद्ध हो- भानुप्रताप सिंह

गाजीपुर। भाजपा के मंडल मनिहारी प्रथम और मनिहारी द्वितीय की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर और नीतू जायसवाल की अध्यक्षता मे अलग अलग  हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता को सेवा का अवसर मानते हुए सनातन संस्कृति के पुनरोत्थान के साथ साथ देश के नवनिर्माण के प्रति लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि कृषि और किसान समृद्ध हो जनता सबल और स्वस्थ हो इसके लिए बजट मे सरकार ने पुरी पुरी व्यवस्था दी है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोटे तथा बिना रासायनिक उर्वरकों से पैदा अनाज कभी हमारे जीवन के आधार स्तम्भ थे और लोग स्वस्थ और निरोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार पुनः लोगों से आह्वान किया कि हम प्राकृतिक कृषि को अपनाए और मोटे आनाजों से अपने चिकित्सा बजट को कम करें।  मनिहारी प्रथम की बैठक महर्षि शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान खड़वा डीह मे तथा मनिहारी द्वितीय कि बैठक हंसराजपुर बाजार मे हुई।  डाटा  प्रबंधन एवं सरल एप्प  संचालन  समबन्ध में तकनीकी जानकारी प्रदीप सिंह  दिया और बताया कि संगठन कार्यों के प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी यहाँ संकलित की जा सकती है। कार्य समिति का संचालन चंद्रकांत सिंह एवं मोनू तिवारी ने किया।इस अवसर पर डा मुराहु राजभर, रवि प्रकाश पांडेय,अरुण सिंह,अशोक सिंह झब्बल,नागेन्द्र गुप्ता, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह ,आनंद शंकर सिंह, राजकुमार बिंद, मणिकराज चौबे जी, जितेंद्र पाल,दुर्गेश सिंह,दीपक सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हाईस्कूल परिक्षा में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल गाजीपुर छात्रों का शत-प्रतिशत परिणाम

गाजीपुर। शिक्षा की उत्कृष्ट प्रणाली प्रस्तुत करने में अग्रसर बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए …