गाजीपुर। पी जी कालेज, गाजीपुर में सुबह की पाली में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर विषय -अंग्रेजी की परीक्षा में कुल -727 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 686 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 41 छात्र अनुपस्थित रहे। सायं की पाली में बी.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर विषय- गणित की परीक्षा में 304 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 298 उपस्थित एवं 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आन्तरिक उड़ाका दल द्वारा सघन जांच की गयी। आंतरिक उड़ाका दल के सदस्य के रूप में चीफ प्रॉक्टर डॉ० दिनेश कुमार सिंह, प्रोफे० रविशंकर सिंह, प्रोफे. सत्येन्द्र नाथ सिंह, प्रोफे. अरुण कुमार यादव, डॉ राम दुलारे, श्री आर० पी० सिंह, डॉ० शिप्रा श्रीवास्तवा, आदि शामिल रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..