Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण जी के निधन पर अखिल भारतीय कायस्‍थ महासभा ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण जी के निधन पर अखिल भारतीय कायस्‍थ महासभा ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर एक शोकसभा का आयोजित हुई।इस शोक सभा में मशहूर अधिवक्ता एवं पुर्व केन्द्रीय कानून मंत्री शांति भूषण जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव  ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से विधि जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वह देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी के खिलाफ चर्चित मुकदमें में राजनारायण जी के वकील रहे । इस मुकदमे में इंदिरा जी मुकदमा हार गयी थी। इस शोक सभा में मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एड.,अमर सिंह राठौर एड., शिवशंकर सिन्हा एड., राजेश श्रीवास्तव एड., सुनील दत्त एड.,कमल प्रकाश एड.,प्रवीन कुमार,प्रदीप वर्मा, राकेश श्रीवास्तव एड., सत्येंद्र श्रीवास्तव एड., आदि उपस्थित थे। शोक सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैल श्रीवास्तव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …