गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 30.01.2023 को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह हे0का0 रामप्रकाश, हे0का0 आशीष कुमार पटेल, का0 नागेन्द्र कुमार, का0 रामजीत यादव, का0 कृष्णमोहन यादव, का0 रोशन गोस्वामी थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा मुखबीरी सूचना के हमीद सेतु रजागंज के पास से शातिर अपराधी हेरोइन तस्कर शुभम पाण्डेय उर्फ गौतम पाण्डेय पुत्र स्व0 संजय पाण्डेय निवासी ग्राम अवथही थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार करते उसके कब्जे 100 ग्राम नजायज अवैध हेरोइन व एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामदगी करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही कोतवाली गाजीपुर पुलिस द्वारा की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास शुभम पाण्डेय उर्फ गौतम पाण्डेय पुत्र स्व0 संजय पाण्डेय निवासी ग्राम अवथही थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..