Breaking News
Home / अपराध / स्कूली बस के धक्के से बाइक सवार छात्र की मौत

स्कूली बस के धक्के से बाइक सवार छात्र की मौत

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पस बसंत पंचमी के दिन स्‍कूली बस के धक्‍के से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस सहित चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पिता के तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी शशांक सिंह उर्फ शिवम सिंह 16 वर्ष पुत्र मृत्‍युंजय सिंह अपने मित्र स्मित सिंह 17 के साथ सरस्‍वती पूजा के सामान की खरीदारी करने भदौरा गये थे। वहां से वापस अपने गांव जा रहे थे कि अभी वह मिश्रवलिया गांव के समीप पहुचे ही थे कि बच्‍चों को लेकर आ रही एक विद्यालय की बस पीछे से बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दिया, धक्‍का लगते ही दोनों किशोर घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल शशांक सिंह की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गयी। जबकि स्मित सिंह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गये। परिजनों के अनुसार शशांक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना स्‍थल पर पहुंचे पिता मृत्‍युंजय सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता की तहरीर पर बस चालक शशिकांत कुशवाहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गयी। इस संबंध में थाना निरीक्षक पवन कुमार उपाध्‍याय ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता मृत्‍युंजय सिंह के तहरीर पर बस सहित चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …