Breaking News
Home / अपराध / नगर पालिका परिषद जमानियां के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता पर लगा गैंगेस्टर, गए जेल

नगर पालिका परिषद जमानियां के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता पर लगा गैंगेस्टर, गए जेल

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद जमानियां के मनोनीत सभासद व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को गोकशों की मदद के आरोप में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कर दिया। वह 25 जनवरी को गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर हुए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभी वह डेढ़ महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटकर आए थे। श्री प्राचीन रामलीला समिति जमानियां के अध्यक्ष व मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता को जमानियां पुलिस ने विभिन्न मामलों के तहत उन्हें गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध कर दिया था। जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। जिसे लेकर वह जिला न्यायालय के गैंगेस्टर कोर्ट में हाजिर हुए और वहां से जेल भेज दिए गए। इस मामले के विवेचना अधिकारी एसओ गहमर ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि वह गैंगेस्‍टर के मामले में वांटेड थे। न्‍यायालय में आत्‍मसमर्पण किये इसके बाद अदालत ने उनको जेल भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …