Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 21 जनवरी को होगा जी-20 जूनियर बालिकाओ की कुश्‍ती का ट्रायल

21 जनवरी को होगा जी-20 जूनियर बालिकाओ की कुश्‍ती का ट्रायल

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में जी-20 जूनियर बालिकाओं की कुश्ती का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21-01-2023 को प्रातः10:00 बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। इच्छुक बालिकाये अपनी प्रविष्टि दिनांक 21-01-2023 को प्रातः- 9:30 बजे तक कार्यालय में दे सकते हैं। साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित भारवर्ग- 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किग्रा0 (जन्म वर्ष 2003, 2004 और 2005 (18-20 वर्ष में जन्म होने वाली बालिका खिलाड़ी अण्डर-20 जूनियर कुश्ती में भाग लेने हेतु पात्र है जबकि वर्ष 2006 में जन्मी बालिका खिलाड़ी अण्डर-17) चिकित्सा और माता पिता के प्रमाण पत्र (आधार कार्ड) के साथ भाग ले सकती है, प्रवेश निःशुल्क होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …