Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रणेता समाज सेवी रमाकांत दुबे की मनाई गई पुण्यतिथि

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रणेता समाज सेवी रमाकांत दुबे की मनाई गई पुण्यतिथि

गाज़ीपुर। समाजसेवी स्व रमाकांत दुबे की पुण्यतिथि ब्राह्मणपुरा में मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्वर्गीय रमाकांत दुबे पीडब्लूडी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। सेवाकाल में समय निकालकर विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों में लगे रहते थे।गांव के सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रणेता रहे, दुबे जी अंतर्मन से बड़े ही सरल स्वभाव के थे। इनका देहावसान 65 वर्ष की आयु में 16 जनवरी 2021में हुआ। पुण्यतिथि कार्यक्रम पर इनके पुत्र पवन दुबे,सपन दुबे, पत्नी बिंदा देवी एवं समस्त परिवार द्वारा असहायों में गर्म कपड़ा वितरित किया गया।इस मौके पर वेद प्रकाश तिवारी, डॉ देवेश सिंह,सुरेश लाल श्रीवास्तव, नीतीश दुबे, रामबचन यादव, छत्रपति दुबे, सतीश दुबे, सूर्यकुमार दुबे, अजय सिंह, दुर्गेश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, मुरलीधर दुबे, बंसी राम, अवनींद्र मिश्रा, दीपक दुबे, मनमेंद्र दुबे, धारी, छोटू, करियप्पा, बब्बू समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: 25 हजार इनामिया रेप का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध  एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत …