Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मुफ्तीपुरा मुहल्ले में घटिया सामाग्री से हो रहा है सीवर का निर्माण- सभासद विनोद कुशवाहा

मुफ्तीपुरा मुहल्ले में घटिया सामाग्री से हो रहा है सीवर का निर्माण- सभासद विनोद कुशवाहा

गाजीपुर। नगरपालिका परिषद गाजीपुर के सभासद विनोद कुशवाहा ने मुहल्‍ला मुफ्तीपुरा में सीवर लाइन बनाने में हो रही सामाग्री पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया है। विनोद कुशवाहा और मुफ्तीपुरा के मुहल्‍लावासियों ने मुख्‍यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह शिकायत किया कि जल निगम विभाग द्वारा उनके मुहल्‍ले में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है उसके निर्माण में ईंट, बालू और सीमेंट घटिया स्‍तर के प्रयोग किये जा रहे हैं तथा मानक के विपरित सीमेंट और बालू का अनुपात मिलाकर निर्माण हो रहा है। जिससे भविष्‍य में पूरा सीवर लाइन मुहल्‍ले में कम ही समय में ध्‍वस्‍त हो जायेगा। शिकायतकर्ताओं में दीपक वर्मा, दिलीप मौर्या, सिद्धार्थ मौर्या, मान सिंह मौर्य, अनुराधा कुशवाहा, विकास मौर्या, हेमंत तिवारी, हंश प्रकाश मौर्य, रामकिशोर मौर्य, टीनू मौर्य, उदय प्रकाश मौर्य आदि लोग शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …