Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एक लाख एकल स्कूलों में 32 लाख छोटे बच्चों को संस्कारिक बनाने के लिए दी जा रही है शिक्षा- डीएम

एक लाख एकल स्कूलों में 32 लाख छोटे बच्चों को संस्कारिक बनाने के लिए दी जा रही है शिक्षा- डीएम

गाजीपुर। एकल अभियान के तहत वीर बाल दिवस मउपारा ग्राम मे आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखॊरी ने दीप प्रज्वलन व भारत मां के चित्र पर माल्यापर्ण करके किया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रुप मे एकल अभियान दिल्ली के युवा प्रमुख संतोष कुमार शोले,जमदग्नि भाग के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव,पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने क्रमशः दीप प्रज्वलित करके माल्यापर्ण किया। वीर बाल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सुश्री आर्यका अखॊरी ने कहा एकल अभियान के तहत आज पूरे देश मे एक लाख एकल विद्यालय में चल रहे हॆ जिसमें 32 लाख छोटे छोटे बच्चों को संस्कारिक बनाने की शिक्षा दी जाती हॆ ताकि देश के नव निर्माण मे अपना योगदान कर सके।आज ही के दिन गुरु गोविन्द सिंह के चार बच्चे साहबजादा अजीत सिंह ,जोरावर सिंह,फतह सिंह,जुझार सिंह के बलिदान होने की यादगार मे वीर बाल दिवस मनाया जा रहा हॆ। एकल अभियान दिल्ली के युवा प्रमुख संतोष कुमार शोले ने कहा  जनपद मे प्रथम पर वीर बाल दिवस समारोह आयोजित कर पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने सराहनीह कार्य किया हॆ जो बधाई के पात्र हॆ।एकल अभियान के तहत जनपद मे 600 विद्यालय में 18000 बच्चो को शिक्षा दी जा रही हॆ  गांवो मे आचार्य की नियुक्ति करके विद्यालय चलाया जा रहा हॆ। कार्यक्रम मे भाजपा के जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह,वृजेन्द्र राय, नरेन्द्र कुमार मॊर्य,तेरसू यादव,के०पी० गुप्ता,इन्द्रदेव प्रजापति,प्रवीण त्रिपाठी,कमलेश पाण्डेय,नागेन्द्र प्रसाद,श्रीकांत सिंह,नीलम दूबे, गुरुप्रसाद गुप्ता ,पुनवासी राम,अरविन्दलाल श्रीवास्तव,सॆदपुर टाउन एरिया के पूर्व चेयरमेन शीला सोनकर आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व संचालन कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक शिवपूजन ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …