गाजीपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जनपद की 108 युवतियों व महिलाओं को ब्यूटी थेरेपिस्ट विषय में प्रशिक्षण दिया गया था । इनमें से 93 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिन्हें आज संस्था की वाईस चैयरपर्सन विनीता सिंह के कर- कमलों द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त कर अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे । इस अवसर पर संस्था के आला अधिकारियों के अतिरिक्त प्रशिक्षिका नाजिस हसन, अंजू आरा, गुड़िया सहित सेंटर कर्मी व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..