Breaking News
Home / अपराध / विधायक अब्‍बास अंसारी की मुहम्‍मदाबाद कोतवाली में खुली हिस्‍ट्रीशीट

विधायक अब्‍बास अंसारी की मुहम्‍मदाबाद कोतवाली में खुली हिस्‍ट्रीशीट

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुभासपा से मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट पुलिस प्रशासन ने खोल दी है। गाजीपुर के  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मुहम्मदाबाद कोतवाल को विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया था। 15 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। मुहम्मदाबादा कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। विधायक की गतिविधियों, आपराधिक कृत्यों की सूची तैयार की जा रही है। एक रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी जाएगी। दूसरी रिपोर्ट थाने पर रहेगी।  मऊ में अब्बास अंसारी के विरुद्ध तीन मुकदमे दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मंच से अधिकारियों से निपटने का बयान देने और बिना अनुमति रोड शो करने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने के मामले में भी शहर कोतवाली में केस दर्ज है। सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …