Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दो दिवसीय यात्रा पर 24 दिसंबर को आयेगें उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

दो दिवसीय यात्रा पर 24 दिसंबर को आयेगें उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

गाजीपुर। प्रभारी अधिकारी (प्रोटो0) कृते जिला मजिस्टेªट ने बताया कि महामहिम उप राज्यपाल, जम्मू व कश्मीर प्रदेश मनोज सिन्हा जी का दिनांक 24.12.2022 व 25.12.2022 को जनपद गाजीपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। दिनांक 24 दिसम्बर, 2022 को 05:00 बजे बी.एल.डब्लू गेस्ट हाउस वाराणसी से प्रस्थान कर 06:30  बजे सिकन्दपुर आवास शहर गाजीपुर में रात्रि विश्राम करेगे। दिनांक 25 दिसम्बर, 2022 को 09:45 बजे से 10:15 बजे मॉ0 दूलेश्वरी नेत्रालय, गंगा ब्रिज रोड, बक्सूपुर गाजीपुर का उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे, उसके उपरांत 10:20 बजे बक्सूपुर गाजीपुर से प्रस्थान कर बसरी पी0जी0 कॉलेज सीखड़ी पहुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 12:30 बजे से सबरी से प्रस्थान पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगे। 01:30 बजे पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी से प्रस्थान कर हथियाराम मठ के पहुचने के उपरान्त  वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …