गाजीपुर। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), गाजीपुर के द्वारा शहरी बेरोजगारों को रोजगार सहायतार्थ 2.00 लाख तक व्यक्तिगत ऋण एवं 10 लाख तक सामूहिक ऋण हेतु आवेदन निःशुल्क आमंत्रित किये जा रहे है। रोजगार ऋण स्वीकृत होने पर व्याज सब्सिडी डूडा द्वारा दिया जायेगा। इसके लिये नगर क्षेत्र गाजीपुर, मुहम्मदाबाद व जमानियों का निवासी होना तथा शहरी गरीब की श्रेणी का होना अनिवार्य है। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह बना कर 10 लाख तक के सामूहिक ऋण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सामूहिक ऋण हेतु 5 अथवा ज्यादा महिला सदस्यों वाले स्वयं सहायता समूह द्वारा व्यवसाय हेतु आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र आधार कार्ड दिखा कर कार्यालय दिवस में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय, ददरीघाट चौराहा, गाजीपुर से प्राप्त कर दिनांक 15.01.2023 तक जमा किया जा सकता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..