गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया है कि आज दिनांक 21.12.2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के तत्वाधान में राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉ एल0एन0टी0, होली हर्बल्स, टी0डी0एस0 ग्रुप गोदरेज, आयोर हर्बल्स मेनपावर सर्विस प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड्स सीड प्रा0लि0, वी0एस0डी0 टायर ट्यूब द्वारा सुपरवाईजर, सेल्स आफिसर, मैनेजर, एकाउण्टेन्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, सप्लायर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 212 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 70 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..