गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार अंडर 14 श्रेणी का फाइनल ट्रायल कानपुर स्थित कमला क्लब में 15 दिसम्बर 2022 को निर्धारित किया गया है जिसमे गाजीपुर मंडल के चयनित खिलाडी अपना ट्रायल देंगे। चयनित खिलाडियों की सूची में शेखर, आयुष्मान सिंह, अरहम अली, आयुष चौरसिया, सत्यम पाण्डेय, शिखर प्रताप सिंह, अयान रैनी, कुलदीप यादव, आदित्य सिंह, हर्ष यादव, अक्षत कृष्णा, प्रियांशु राय, अंगद राजभर एवं पियूष के. सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल चयन समिति के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने सभी चयनित खिलाडियों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि सभी खिलाडी कमला क्लब, कालपी रोड, कानपुर, में प्रातः 08:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर अनुशासन में अपना बेहतर प्रदर्शन दें |
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..