Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में निकली राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकी

सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में निकली राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकी

गाजीपुर। संविधान दिवस के उपलक्ष तथा हाकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद जी के स्मृति दिवस एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद जी के जन्म दिवस व दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर 2022 को सम्राट अशोक क्लब भारत, शाखा जनपद गाजीपुर एवं क्षेत्रीय सम्राट अशोक क्लब अलावलपुर ,हुन्डरही, धरवा के सौजन्य से भारतवर्ष के राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान समारोह की सजी झांकी गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर निकाली गई। सर्वप्रथम नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद के मैदान में मा देवेन्द्र सिंह ( पूर्व ब्लॉक प्रमुख) द्वारा राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान, झंडा गीत तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। सैक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र मौर्य, शशिकांत सिंह प्रभुनाथ जी, राजेन्द्र मास्टर साहब, ओंकार कुशवाहा,ग्राम प्रधान चन्द्रभान कुशवाहा, दिलिप,राम अवध प्रदीप, मीना कुमारी मौर्य (प्रधानाचार्या) आदि लोगों द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह एव भारतीय संविधान पर पुष्प अर्पण किया गया इसके बाद राष्ट्रीय प्रतीकों से सजी झांकी कोतवाली होते हुए कासिमाबाद चौराहे पर पहुंची वहां से पुरानी बाजार होतें हुए रसड़ा रोड पर काफी संख्या में राष्ट्र प्रेमीयों ने राष्ट्रीय प्रतीकों पर पुष्प अर्पण किया। साथ चलने वाले लोग भारतवर्ष की – जय,.. भारतीय संविधान की- जय….राष्ट्रीय प्रतीकों की जय… गर्व से कहो हम सब भारतीय हैं। सत्यमेव जयते एवं देशभक्ति गीतों का संगायन करते हुए जोश खरोश के साथ सड़क के बाएं तरफ 2 पंक्तियों में चल रहे थे। हजारों की संख्या में महिला पुरुष जब आगे बढ़े तो छतों से महिलाएं एवं बच्चे पुष्प वर्षा कर सबका उत्साह बढ़ा रहे थे l गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय  के बच्चे पंक्ति में खड़ा होकर भारतवर्ष एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का उदघोष करते हुए पुष्प वर्षा किए एव सभी को विद्यालय  के प्रबंधक प्रभुनारायण कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया ।सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा कासिमाबाद बीआरसी के प्रांगण में सर्वश्री विश्वनाथ , पतिराम ,रामदत्त, रामजनम के नाम बनी शहीद  झाकी पर जगह जगह दुकानदार और वहां पर उपस्थित लोग पुष्प वर्षा एवं पुष्प अर्पण करते रहे झांकी कासिमाबाद चौराहे से मुड़कर मुहम्मदाबाद रोड पर हरिओम हीरो एजेंसी पर पहुंची जहां सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीनानाथ मौर्य एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रविंद्र कुमार मौर्य एवं कृषक शीतगृह टंडवा  के प्रबंध निदेशक शशिकांत सिंह ने राष्ट्रीय प्रतीकों पर प्रकाश डाला गरिमामयी उपस्थिति में संतोष यादव जी , ओम प्रकाश अकेला पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता जी ब्लॉक प्रमुख, अंबिका प्रजापति उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में चंद्रभान जी बृजेश जी सिकंदर जी रामअवध जी आदि लोग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का समापन जिला कमेटी द्वारा किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: मारपीट के मामले में कोर्ट ने सुनाई छह लोगो को चार वर्ष की कैद की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने शनिवार को …