गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 28.11.2022 उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र चौकी प्रभारी शेरपुर मय हमराह का0 शिवम कुमार, म0का0 दीपमाला के मुखबिर के सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/22 धारा 363,366 भादवि में नामित अभियुक्त अनिल चौधरी पुत्र सुरेन्द्र चौधरी निवासी नई बस्ती मंगली भवानी थाना नरही जनपद बलिया को बलिया बार्डर के पास से समय करीब 14.35 बजे गिरफ्तार गया तथा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पीडिता/अपृहता बिन्दी कुमारी पुत्री भगेलू चौधरी निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा की जा रही है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –अनिल चौधरी पुत्र सुरेन्द्र चौधरी निवासी नई बस्ती मंगली भवानी थाना नरही जनपद बलिया ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..