गाजीपुर। बिरहा सम्राट व पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने पावन महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अपना भक्ति गीत असो होई छठ के पुजनिया को लांच किया है। इसमे महापर्व छठ महिमा के साथ-साथ पूजा के विधि विधान का सजीव चित्रण किया गया है। बिरहा सम्राट काशीनाथ यादव ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि यह गीत छठ माता के लिए समर्पित है। छठ का पावन पर्व बहुत ही लोकप्रिय और कठिन व्रत है। हमारे गीत में इस पर्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। यह गीत यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..