Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्‍कूल दिलदारनगर में अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला सम्‍पन्‍न

सनबीम स्‍कूल दिलदारनगर में अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। सनबीम स्कूल देहवल दिलदारनगर के प्रांगण में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को अग्नि सुरक्षा संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें अग्निशमन यंत्रों के प्रयोगों के बारे में एवं बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में, प्रधानाचार्य दीपक कुमार साह के मार्गदर्शन में पूरे कार्यशाला का आयोजन किया गया । श्री नवीन कुमार सिंह ने कहा इस तरह का प्रशिक्षण अत्यंत ही आवश्यक है और हमारे विद्यालय में प्रति तीन माह पर एक बार इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है ।उक्त कार्यशाला में निम्नलिखित कर्मचारियों ने प्रतिभाग लिया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार साहू,  कोऑर्डिनेटर फातमा खान, , एक्टिविटी इंचार्ज तैयबा हुसैन, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज राजकुमार यादव, दीप नारायण, पापिया जोड्डर, विपुल कुमार, उमेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अमरजीत, निशा सिंह, मीना कुमारी , ममता कुमारी , शशिभूषण, विष्णु, जावेद, शब्बीर, अजित आदि मौजूद रहे ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …