Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कुशवाहा महासभा गाजीपुर के बैठक में समाज व संगठन के विकास पर हुआ विचार-विमर्श

कुशवाहा महासभा गाजीपुर के बैठक में समाज व संगठन के विकास पर हुआ विचार-विमर्श

गाजीपुर। कुशवाहा महासभा गाजीपुर के तत्वाधान में कुश स्मारक बालिका विद्यालय दिलदारनगर में दिन रविवार 16 अक्टूबर को तहसील सेवराई व जमानिया के कुशवाहा बंधुओं की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन का पुनर्गठन किया गया तथा समाज के चतुर्दिक विकास पर व्यापक रूप से चर्चा किया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया की यह संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी प्रत्येक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी और कहीं भी समाज के ऊपर किसी भी प्रकार का जुल्म और ज्यादती होती है न्याय मिलने तक संघर्ष किया जाएगा।महासभा की इस बैठक को संबोधित करते हुए कुशवाहा महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष श्री रामराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता, संगठित व अनुशासित होकर ही बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है।हमें समाज के अन्य वर्गों से सीख लेनी चाहिए कि कैसे संगठित होकर प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज हुआ जा सकता है। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने समाज के एकीकरण पर बल देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक एकता आवश्यक है। चंद्रगुप्त मौर्य व अशोक महान जैसे शासकों ने अपनी शासन नीति से विश्व के सामने अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था।समाज के महापुरुषों,समाजसुधारको चिंतकों को याद करते हुए आगे कहा कि इनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि विषम परिस्थितियों के बाद भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा जुल्म,अन्याय का पुरजोर विरोध किया। समाज के ऊपर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए संरक्षक मंडल सहित 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।जिसमें कृष्ण कुमार मौर्या पूर्व प्रधान अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा,विनोद कुशवाहा व सीपी कुशवाहा को उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा,भरत कुशवाहा व चंचल कुशवाहा को सचिव,रोशन कुशवाहा महासचिव, तथा रामाज्ञा कुशवाहा को कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई। बैठक के अंत में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी तथा भदौरा ब्लाक के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रमाशंकर कुशवाहा जी के बड़े भाई भगवान कुशवाहा जी के निधन पर  मौन रहकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से इंदल सिंह कुशवाहा,घनश्याम सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान राजनारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधान मानसिंह,राधेश्याम सिंह,मार्कंडेय कुशवाहा पूर्व प्रधान,बृजराज कुशवाहा सूबेदार सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा धर्मराज कुशवाहा पूर्व प्रधान,मनोज कुशवाहा,जागेश्वर सिंह कुशवाहा,मुन्ना कुशवाहा, शंभू कुशवाहा,हरदेव सिंह कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, जयशंकर मौर्य आदि लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता श्री राम राज सिंह कुशवाहा व संचालन कृष्णा मौर्या ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिन बूथों पर विद्युत कनेक्शन नही हैं तत्काल कराएं व्यवस्था- डीएम

गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की …