Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के भव्य स्वागत से समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का संचार, चर्चा का बाजार गरम

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के भव्य स्वागत से समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का संचार, चर्चा का बाजार गरम

शिवकुमार

गाजीपुर। जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के जनपद आगमन पर जिले में हुए भव्‍य स्‍वागत से समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भव्‍य स्‍वागत से गदगद समर्थकों ने बताया कि गाजीपुर के विकास पुरुष मनोज सिन्‍हा का आज भी जिले में वही क्रेज बरकरार है। चुनाव हारने के बावजूद भी हर कार्यकर्ताओं से व्‍यक्तिगत रुप से उनका नाम लेकर मिलना, उनका हालचाल पूछने से उनके लोगों में मनेाज सिन्‍हा से प्रति और हमदर्दी और अपनापन बढ़ा है। इस बात को लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा शुरु हो गयी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मनोज सिन्‍हा राज्‍यपाल की गद्दी छोड़कर चुनाव लड़ेंगे? इसके पहले भी राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा कई बार गाजीपुर आये लेकिन ऐसा भव्‍य स्‍वागत नहीं हुआ था। इस बार के स्‍वागत का संदेश विरोधियों को बेचैन कर रहा है, क्‍योंकि सपा-बसपा का गठबंधन टूट चुका है और सांसद अफजाल अंसारी ईडी आफिस और कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर काटते-काटते बेहाल हो गये हैं। लेकिन फिर भी 2024 के लिए ताल ठोंक रहे हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सांसद अफजाल अंसारी के जीत के दावें को भाजपा चुनौती के रुप में ले रही है और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास मनोज सिन्हा से बड़ा चेहरा अभी मैदान में दिखाई नही दे रहा है। उप राज्‍यपाल मनोज‍ सिन्‍हा के पुत्र अभिनव सिन्‍हा का लगातार जिले में सक्रिय रहना और मनोज जी का भव्‍य स्‍वागत को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर मनोज सिन्‍हा लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्‍यक्ष डा. विजय यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि विकास पुरुष मनोज सिन्‍हा अगर लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो इस बार जिले की जनता उनको रिकार्ड मतों से जीताकर संसद में भेजेगी। ऐसे में 2024 का परिणाम क्‍या होगा यह तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन अगर मनोज सिन्‍हा लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो यह देश का सबसे चर्चित लोकसभा चुनाव होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नंदगंज में 8 से 14 मई तक किया जायेगा श्री शिव महापुराण का आयोजन

गाजीपुर । नंदगंज बाजार स्थित साई मैरेज हाल आगामी  8 मई से 14 मई तक …