गाजीपुर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, डा. संगीता बलवंत, कालीचरण राजभर, संकठा प्रसाद मिश्रा, पंकज सिंह चंचल, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, मन्नू राजभर ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके बाद कैथी स्थित टोल प्लाजा, सिधौना, सैदपुर, वेद इंटरनेशनल कालेज में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। देवकली संवाददाता के अनुसार मनोज सिन्हा के आगमन पर देवकली में केपी गुप्ता के नेतृत्व में बैण्ड बाजे के साथ भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा गाजीपुर हमारा जन्मभूमि हॆ जहां भी रहता हूं यहां के लोग सदैव हमारे दिल मे रहते हॆ। वर्तमान समय मे जम्मू कश्मीर मे सेवा करने का अवसर मिला हॆ। माल्यापर्ण करने के लिए लम्बी लाइन लग गयी।सभी लोगो का अभिवादन करते हुए एक एक का हाल चाल अपने चिर परिचित अन्दाज मे पूछते हुए आगे मंच पर पहुंच कर संबोधित करते हुए भावूक हो उठे। माल्यापर्ण करने वालों में तेरसू यादव,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,सोनू तिवारी,पवन वर्मा,प्रमोद मॊर्य,उमाशंकर मॊर्य,अरविन्द लाल श्रीवास्तव,रामनरेश मॊर्य,अवधेश मॊर्य,हंसराज कुशवाहा,तारा दूबे,राजेश गुप्ता,सच्चिदानंद पाण्डेय आदि लोगो ने भब्य स्वागत किया। पियरी मे रामा विश्वकर्मा,दरोगा सोनकर,जयप्रकाश चॊहान,सोनू राजभर,नन्दू यादव,नागेन्द्र पसाद ने स्वागत किया। पहाङपुर मे मण्डल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी,पूर्व विधायक शिवपूजन राम,सरोज कुशवाहा,सच्चिदानंद सिंह,दयाशंकर पाण्डेय,अंगद दूबे ने स्वागत किया ।इसके अलावा सिकन्दरा,बासूपुर,नॆसारा आदि स्थानों पर माल्यापर्ण करके भब्य स्वागत किया गया। नन्दगंज रामपुर बन्तरा मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते मनोज सिन्हा का गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मनोज सिन्हा एक एक कार्यकर्ताओं से स्वयं जाकर मिले। अपने कार्यकर्ताओं से मिला प्यार और स्नेह से जहाँ मनोज सिन्हा गदगद थे तो वही कार्यकर्ता भी अपने चहेते मनोज सिन्हा को पाकर अविभूत दिखे। इस मौके पर मनोज सिन्हा ने कहा कि आप सभी का स्नेह हमेशा मेरे साथ रहा है। ये सच है कि सामाजिक जीवन मे कभी ऐसी जिम्मेदारी मिलती है कि थोड़ी दूरी बढ़ जाती है लेकिन ये बस भौगोलिक दूरी है। आप सब लोग मेरे हृदय के बहुत करीब है और ये जो रीति है, न कभी खत्म होगी न कोई खत्म कर पायेगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, भानू प्रताप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, मनोज सिंह, अशोक दुबे, विनोद चौरसिया, अनिल जायसवाल, कामोद चौरसिया, इंद्रदेव प्रजापति, जगदीश चौहान, अनिल यादव, मयंक जायसवाल, ओमप्रकाश चौहान, राहुल बरनवाल, गिरीश शर्मा, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..