ग़ाज़ीपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपद के विख्यात मां कामख्या देवी के मंदिर में दर्शन पूजन किया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल शारदीय नवरात्रि में सप्तमी के अवसर पर जनपद के करहिया गांव पहुंचे और वहां स्थित कामाख्या धाम मंदिर में कामाख्या देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। मंदिर में देवी का दर्शन पूजन करने के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान कई ग्रामीणों ने एमएलसी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।जिस पर उन्होंने लोगों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।इस मौके पर एमलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाकि जनपद का विकास और जनता की सस्याओ का निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से जनपद का विकास और लोगों के जीवन मे खुशहाली बनी रहेगी।
