Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नेताजी मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने मेदांता पहुंचे विधायक अंकित भारती व ओपी भारती

नेताजी मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने मेदांता पहुंचे विधायक अंकित भारती व ओपी भारती

गाजीपुर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के तबीयत का हालचाल जानने विधायक अंकित भारती और उनके पिता सपा के वरिष्‍ठ नेता ओपी भारती सोमवार को मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम पहुंचे। अस्‍पताल में पहुंचकर उन्‍होने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरी जानकारी प्राप्‍त की। ओपी भारती ने बताया कि नेताजी की तबीयत स्थिर है। उन्‍होने कहा कि हम लोग ईश्‍वर से प्रार्थना करते हैं कि नेताजी शीघ्र स्‍वस्‍थ हो कर घर आयें जिससे समाजवादी पार्टी और पूरे प्रदेश को आत्‍मबल मिल सके। उन्‍होने कहा कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान समय में भारतीय राजनीति के धरोहर हैं जिन्‍होने दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए अनेको कार्य किये हैं। अपने मुख्‍यमंत्री काल में समाज के हर वर्ग के लिए शिक्षक, व्‍यापारी, कर्मचारी और किसानों के लिए अनेकों विकास परख कार्य किये हैं। इसीलिए वह धरती पुत्र कहे जाते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …