Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के विद्यार्थियों ने गोरक्षपीठ गोरखपुर का किया शैक्षिक भ्रमण

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के विद्यार्थियों ने गोरक्षपीठ गोरखपुर का किया शैक्षिक भ्रमण

गाजीपुर। अक्षय नवमी के पावन अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी और सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह जी के मार्गदर्शन में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाज़ीपुर के विद्यार्थियों का  दिनांक 18 नवंबर 2026 को शैक्षिक भ्रमण बाबा गोरखनाथ की पावन नगरी तथा उत्तर प्रदेश के वर्तमान यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की तपस्थली गोरखपुर जाना सुनिश्चित किया गया । यह भ्रमण आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाला  आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिकता और आधुनिकता से परिपूर्ण ज्ञान का अक्षय स्रोत भी विद्यार्थियों के लिए साबित हुआ । विद्यार्थियों ने व्रेटिनो प्लैनेटेरियम पहुंचकर ऑब्जर्वेटरी में  ब्रह्मांड में ग्रह और नक्षत्र की वर्तमान स्थिति लाइव तथा उनका इतिहास का ज्ञान प्राप्त किया। तत्पश्चात भारत में सबसे बड़ा टेलिस्कोप जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों ने सूर्य में भी ब्लैक स्पॉट्स का साक्षात अवलोकन किया। इसी क्रम में प्लैनेटेरियम के ऑडिटोरियम डिपार्टमेंट में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक चमत्कारों का भी करके अनुभव किया। वैज्ञानिक युग  में ग्रहों और नक्षत्रों तथा प्रयोगिक अनुभव  को अपने मन मस्तिष्क में समेटते हुए विद्यार्थियों ने गोरखपुर स्थित अशफाक उल्ला खान चिड़ियाघर पहुंचकर विभिन्न प्रकार के पशु, पक्षी, जीव जंतु, सांप, मछली, वन्य जीव इत्यादि को खुली आंखों से सामने देखकर आश्चर्य और सुखद अनुभव की अनुभूति कर रहे थे । अंत में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण और सभी विद्यार्थी गण पूज्य श्री गोरखनाथ मंदिर के पावन प्रांगण में पहुंचकर उनके चौखट पर शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।  मंदिर में कार्यरत स्वामी संतोष दास जी महाराज ने सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के विद्यार्थियों को, प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह और प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी के साथ प्रांगण में स्थित नवनिर्मित स्मृति भवन का भी अवलोकन कराया जिसमें ऐतिहासिक धार्मिक और उदाहरणार्थ विभूतियों की मूर्तियां स्थापित थी। श्री गोरखनाथ मंदिर में विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर हर हर महादेव और गोरखनाथ बाबा की जय का उद्घोष गूंजता रहा। अंततः विद्यार्थियों ने  इन सभी डिजिटल, लिखित और धार्मिक अनुभवों को अपने भविष्य के पन्नों पर हमेशा के लिए आकार देते हुए   अपने गंतव्य गाजीपुर के लिए  रवाना हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने इस सुखद तथा सफल शैक्षिक भ्रमण का आयोजन का मुख्य श्रेय विद्यालय प्रबंधन तथा अभिभावकगण  को देते हुए हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं अनुशासित सभी विद्यार्थियों को हृदय से  बधाई और शुभकामनाएं दिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: सड़क दुर्घटनाओ में एक महिला की मौत, पीएसी जवान घायल

गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला की स्कूली …