Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

गाजीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती दिनांक 14 नवंबर 2026 को महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक ने कहा कि नेहरू जी का व्यक्तित्व एक बहुआयामी,आधुनिक और दूरदर्शी नेता का था। वे स्वतंत्रता सेनानी, लेखक व समाजवादी थे। देश को आजादी दिलाने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और प्रेम के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया/इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और देश के प्रति उनके योगदानों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उपप्रधानाचार्य राकेश पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया, दिनकर सिंह, हरि कुशवाहा, राज नारायण कुशवाहा, अनुपमा वर्मा, दीपक कुशवाहा,संजीव अग्रहरी,सरस्वती सिंह,महज़बीन बानो, बसंत शर्मा,महेश चौहान, कृष्णानंद तिवारी, डॉ राजीव गुप्ता वह समस्त शिक्षक गण एवं छात्र उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …