Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां-गाजीपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां-गाजीपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।वहीं ज्वाइंट डायरेक्टर रुबीना खान ने भी बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिता में बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विद्यालय का वातावरण रंगों और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा का वार्षिक पूजनोत्सव 10 नवंबर को

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट के प्रांगण में आज चित्रांश बंधुओं की एक …