Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर-गाजीपुर में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, बच्चों ने बिखेरे कला के रंग

जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर-गाजीपुर में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, बच्चों ने बिखेरे कला के रंग

गाजीपुर। डहरा स्थानीय जीबी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल एवं निर्देशिका प्रियंका बरनवाल द्वारा भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी के विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं ने भारतीय सभ्यता, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ महिला क्रिकेट, निर्वाचन जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, माँ दुर्गा और सोशल मीडिया जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी, प्रिया, तलविया, आराध्या, श्रेजल, अर्पिता, ओजस्वी, मुस्कान, स्तुति, आयुषी, निहारिका, वेदांशी, तान्या एवं प्रियंका आदि की कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मिट्टी के दीयों को मनमोहक रंगों से सजाकर तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। निर्देशिका प्रियंका बरनवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। प्रधानाचार्य शशिंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और पर्यावरण संरक्षण व व्यक्तिगत सुरक्षा का संदेश देते हुए हरित एवं सुरक्षित दीपावली मनाने तथा पटाखों का न्यूनतम प्रयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य किशन पाण्डेय, अनिमेश गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, सर्वानंद मिश्रा, बनारसी यादव, विजय प्रताप सिंह, नम्रता, हेमलता सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर वर्ग उपस्थित रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा का वार्षिक पूजनोत्सव 10 नवंबर को

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट के प्रांगण में आज चित्रांश बंधुओं की एक …