Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्व-गणना के लिए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया अपील

स्व-गणना के लिए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया अपील

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के समस्त जनपदवासियों से जनगणना-2027 में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य देश और प्रदेश के विकास की योजनाओं से सीधे जुड़ा है। भविष्य में सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं में जनगणना के आंकड़े महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसलिए सभी जनपदवासियों का इसमें सहयोग करना बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 के बीच स्व-गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जनपदवासी https://se.census.gov.in वेबसाइट पर जाकर घर बैठे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग निर्धारित समयावधि में अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। इन प्रगणकों की नियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की गई है तथा इन्हें विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया है। ये विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों से संबंधित प्रश्न पूछेंगे, जिनका सही-सही उत्तर देना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रगणक आपसे किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं मांगेंगे। आपको अपनी जानकारी के अनुसार ही प्रश्नों के उत्तर देने हैं। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अंत में जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अनुरोध किया कि उनके घर आने वाले प्रगणकों एवं अन्य अधिकृत कर्मचारियों का सहयोग करें तथा पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दें, ताकि जनपद में जनगणना का कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुहम्‍मदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी का 50 हजार रुपया कराया वापस  

गाजीपुर। अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम बिहारी पाण्डेय निवासी वार्ड …