Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में आत्माराम अकादमी विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में आत्माराम अकादमी विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी – रेड और यंग आत्माराम अकादमी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में सीपीसी – रेड ने टॉस जीतकर आत्माराम अकादमी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए आत्माराम अकादमी की टीम ने कप्तान व विकेटकीपर पवन के नाबाद धुआंधार बल्लेबाजी 89 गेंद पर 168 रनों की बदौलत मैच के 36वें ओवर की अंतिम गेंद पर 278 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई | सीपीसी – रेड के तरफ से मनीष बलवंत व अंकित दुबे ने सर्वाधिक 3-3 तथा कप्तान भावेश शंकर, अनिल चौहान, पियूष सिंह व आदित्य विश्वकर्मा ने 1-1 विकेट लिया | 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी – रेड की टीम मैच के 30वें ओवर की समाप्ति पर मात्र 153 रन बनाकर आल आउट हो गयी | सीपीसी – रेड के तरफ से अमन यादव ने 55 व आकाश यादव ने 31 रन बनाया | आत्माराम अकादमी के तरफ से गोलू यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट, अखिलेश गौतम ने 2 तथा बाबू सिंह, आयुष यादव व अंश यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा आरू और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ- बी और आत्माराम अकादमी के बीच खेला जायेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: AEG फाउंडेशन द्वारा DSR तकनीक पर किसान एक्सपोजर विजिट एवं दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर । AEG फाउंडेशन के तत्वावधान में सुसंडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO), सुसंडी कार्यालय में …