गाजीपुर । AEG फाउंडेशन के तत्वावधान में सुसंडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO), सुसंडी कार्यालय में DSR (Direct Seeded Rice – सीधी बुवाई वाले धान) तकनीक पर आधारित डेमो एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को DSR तकनीक, धान की खेती में इसके महत्व एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को प्रोत्साहित करने एवं दीपावली की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक किसान को दीपावली के उपहार स्वरूप धान, गेहूँ एवं बरसीम की कटाई में उपयोग होने वाला एक-एक हँसिया भेंट किया गया। सभी उपस्थित किसानों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में AEG फाउंडेशन की ओर से AEM सतपाल, प्रकाश सिंह एवं FPO कार्यालय के समस्त स्टाफ ने सराहनीय योगदान दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना तथा किसानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..