Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 3 नवंबर को पीजी कालेज में आयोजित होगा युवा उत्‍सव

3 नवंबर को पीजी कालेज में आयोजित होगा युवा उत्‍सव

गाजीपुर। युवा कल्याण विभाग गाजीपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकसित भारत युवा यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD ) 2027 कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव-NYF ) के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कल्चरल ट्रैक की थीम नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत के थीम पर जनपद स्तर पर कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 03 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से स्थान पी०जी० कालेज, गाजीपुर में किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती डा० संगीता बलवन्त, मा० सांसद राज्यसभा द्वारा किया जायेगा। जनपद स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन कुल 05 विधाओं- लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेन्टिंग एवं कविता लेखन में होगा। लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह) के एक दल में अधिकतम 10 प्रतिभागी प्रतिभाग करेगें। जनपद स्तर पर सभी विकास खण्डो के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्धशासकीय शिक्षण संस्थानो के युवा/कलाकार भाग लेगें। प्रतिभाग करने वाले युवाओं/कलाकारों का पंजीकरण My Bharat Portal  पर कराया जाना अनिवार्य है। प्रतिभागी युवाओं/कलाकारों की आयु 17 अगस्त, 2026 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों को नामांकन के समय हाईस्कूल का प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। कार्यकम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी युवाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे। जनपद स्तर पर युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मण्डल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: संगिनी ज्‍वैलर्स लूट का पर्दाफाश करने और लूटेरो का हाफ एनकाउंटर करने पर व्‍यापारियो ने पुलिस के प्रति जताया आभार

गाजीपुर। संगिनी ज्‍वैलर्स बंशीबाजार, गाजीपुर में हुए लूटकांड का दो घंटे में ही पर्दाफाश कर …