गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप योजना एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 मे मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजीपुर की अध्यक्षता मे गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा दिनांक 03.11.2026 को 11.00 बजे से विकास भवन सभागार मे ई-लाटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। लाभार्थी के चयन के उपरान्त निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्धारित मानक के यन्त्रों को पद पर पंजीकृत यन्त्र निर्माताओं मे से किसी से भी क्रय करने की स्वतंत्रता होगी तथा क्रय यन्त्र की 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान लाभार्थी कृषक को स्वयं अथवा रक्त से सम्बन्धी के बैक खाते से हस्तानान्तरित करना अनिवार्य होगा तथा कृषि यन्त्र बिल पोर्टल पर अपलोड नही करने की दशा मे टोकन मनी/जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी। जिला कृषि अधिकारी समस्त बुकिंग कराने वाले सभी कृषक बन्धु से अनुरोध किया है कि उक्त ई-लाटरी मे प्रतिभाग करने का कष्ट करें जिससे समूची प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराया जा सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..