Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजवादी महिला सभा की नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता का कार्यालय पर हुआ भव्‍य स्‍वागत

समाजवादी महिला सभा की नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता का कार्यालय पर हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में समाजवादी महिला सभा की नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता जी का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर का आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो हम पर भरोसा और विश्वास जताया है उस पर सदैव खरा उतरने का काम करूंगी। उन्होंने  भाजपा राज को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि इस राज में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है। आये दिन बहु बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। इस सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा झूठा है। बहु बेटियों का सम्मान बचाने में भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा आज हमारा व्यापारी समाज भी इस सरकार की कारोबार विरोधी नीतियों के चलते  दुखी और पीड़ित है। इस सरकार के राज में छोटे कारोबारी बर्बाद और चंद औधोगिक घराने फले फूले है। आने वाले वक्त में व्यापारी समाज इस सरकार से ठीक से अपना  हिसाब चुकता करेगा। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने संगीता गुप्ता जी का स्वागत करते हुए कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि संगीता जी के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा । उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि  देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। भाजपा सरकार को दुशासन प्रवृत्ति की बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है। भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा। अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हैं। हत्या लूट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है । साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराना और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद। जनता के बुनियादी सवालों से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, मुहम्मदाबाद चेयरमैन मो.रईस खा, सीमा यादव,शौर्या सिंह, आशा यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, गोवर्धन यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव,फेंकू यादव, सुशील जायसवाल,रामकृत यादव, अमित ठाकुर,अजय यादव,सूरज राम बागी, रविन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव,राजेन्द्र यादव, अभिनव सिंह,सुभाष यादव,डॉ समीर सिंह,बांबी चौधरी, अनिल यादव,अमन जायसवाल ,कमलेश यादव,सुनीता यादव,कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा,बिन्दु बाला बिंद,पंकज यादव, शिवशंकर यादव आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: संगिनी ज्‍वैलर्स लूट का पर्दाफाश करने और लूटेरो का हाफ एनकाउंटर करने पर व्‍यापारियो ने पुलिस के प्रति जताया आभार

गाजीपुर। संगिनी ज्‍वैलर्स बंशीबाजार, गाजीपुर में हुए लूटकांड का दो घंटे में ही पर्दाफाश कर …