Breaking News
Home / अपराध / ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर पलटी अनियंत्रित स्‍कार्पियो, मां-बेटे की मौत- तीन गंभीर

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर पलटी अनियंत्रित स्‍कार्पियो, मां-बेटे की मौत- तीन गंभीर

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर बिरनो टोल प्लाजा के पास बुद्धवार की रात में स्‍कार्पियो रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फीट गड्ढे में पलट गयी जिसमे मां-बेटे की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये, जिन्‍हे इलाज के लिए बीएचयू भेजा गया है। इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक डा. राकेश मिश्र ने बताया कि नरहीं बलिया निवासी अनमोल उपाध्‍याय पुत्र जयराम उपाध्‍याय 28 वर्ष अपनी मां क्षमा उपाध्‍याय को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे तभी जंगीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर बिरनो टोल प्‍लाजा के पास स्‍कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गयी जिसमे पांच लोग घायल हो गये। घायलों को तत्‍काल गाजीपुर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेजा गया जहां पर अनमोल और उनकी मां क्षमा उपाध्‍याय को चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया। रत्‍नेश मिश्रा निवासी शिवपुर वाराणसी, मनोज चौबे सुखपुरा बलिया, चालक रमेश वर्मा निवासी चुनार जो गंभीर रुप से घायल थे उन्‍हे इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाज़ीपुर के सपूत बीएचयू के प्रोफेसर डा. बी. राम को मिला प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इनोवेटर अवार्ड 2026’

गाजीपुर। मनिहारी ग्रामसभा चौरा, जनपद गाज़ीपुर निवासी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के …