गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी राम प्रवेश गौड़ का करंट लगने से मौत हो गई। राम प्रवेश गौड़ मूलतः मरदह ब्लाक के कंसहरी गाँव का रहने वाले थे। वह दोपहर करीब 3:30 बजे बगल में स्थित मलेरिया ऑफिस के पास पेशाब करने के लिए गये थे जहां पर समर्सिबल का कनेक्शन था उसमें करंट आ रहा था। लगभग 4:30 बजे जब विभाग का कोई कर्मचारी उधर गया तो देखा रामप्रवेश गौड़ अचेत अवस्था में गिरे पड़े थे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाकर इमरजेंसी में एडमिट कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर रामप्रवेश गौड़ के परिजनों को दे दी गई है जिसे सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..