गाजीपुर। वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जनपद के बिरनो ब्लॉक अंतर्गत लीलापुर भरसड गांव में अग्रणी बैंक यूनियन बैंक एवं आरोह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बचत और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर ने कहा कि देश की आर्थिक तरक्की में वित्तीय साक्षरता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी आय के अनुसार छोटी-छोटी बचत करने की आदत विकसित करनी चाहिए। जिला अग्रणी प्रबंधक राजदेव ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं की पहुंच समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुनिश्चित करना आवश्यक है। एफ एल सी बाले लखन्दर ने वित्तीय जागरूकता के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की अपील किया। आरोह फाउंडेशन की डीसी रितेश सिंह ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन सुकन्या समृद्धि आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..