Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्‍नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान में मतदाताओं का दिखा उत्‍साह

स्‍नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान में मतदाताओं का दिखा उत्‍साह

गाजीपुर। स्‍नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान में मतदाताओं में उत्‍साह दिखा और अपने-अपने प्रत्‍याशी के लिए लोगों ने जमकर मतदान किया। मतदेय स्‍थलों पर मतदान करने वालों की कतार दिखी। भाजपा के पूर्व मंत्री विजय मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री डा. विजय यादव, जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सिंहासन कुशवाहा, आदि लोगों ने मतदान किया। सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, डा. समीर सिंह ने मतदान किया। शाम चार बजे तक स्‍नातक प्रत्‍याशी के लिए 21926 और शिक्षक प्रत्‍याशी के लिए 4306 मत पड़े। जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक विनय सिंह, सिटी इंटर कालेज गाजीपुर, हनुमान इंटर कालेज देवकली, जखनियां ब्‍लाक मतदान केंद्र, नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद, राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानियां, पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय करंडा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और शांतिपूर्वक मतदान के लिए आवश्‍यक निर्देश दिये। सेक्‍टर एवं जोनल मजिस्‍ट्रेटों, पुलिस मोबाइल टीम, एसडीएम, सीओ, और संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी लगातार क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार …