गाजीपुर। स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के सुबह समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली को उनके घर अलीपुर मदरा जखनियां में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। आमिर अली ने बताया कि सुबह ही पुलिस ने हमे हाउस अरेस्ट कर लिया है। क्षेत्र में भ्रमण पर रोक लगा दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान के लिए यह व्यवस्था की गयी है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..