Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: जीवित्‍पुत्रिका पर्व के दौरान गंगा घाट पर गहने चोरी करने वाली तीन महिला गिरफ्तार

गाजीपुर: जीवित्‍पुत्रिका पर्व के दौरान गंगा घाट पर गहने चोरी करने वाली तीन महिला गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस ने जीवित्पुत्रिका पर्व के दौरान महिला की सोने की चेन और जितिया लॉकेट चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से चोरी की जितिया, दो चैन के टुकड़े और एक जोड़ी पायल बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं में एक के खिलाफ प्रयागराज और देवरिया में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 332/2026 धारा 303(2) बीएनएस की वादिनी ऊषा देवी ने चोरी की शिकायत की थी। पूछताछ के दौरान छोटा संसारपार, बड़हलगंज निवासी सुनीता पत्नी अमित हरिजन ने पहले चोरी से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में चेन और जितिया चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके ब्लाउज के अंदर लाल धागे में बंधी पीली धातु की अर्धचंद्राकार जितिया बरामद हुई। वादिनी ने उसकी पहचान अपनी जितिया के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश में आईं गुड्डी पत्नी शंभू निवासी छोटा संसारपार और प्रेमा पत्नी गोविंद निवासी बाराचवर को चक्का बांध पंप गृह के दूसरे गेट से गिरफ्तार किया। तलाशी में गुड्डी और प्रेमा के कब्जे से एक-एक चैन का टुकड़ा और एक-एक पायल बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे को लेकर समाजवादी पार्टी ने पदयात्रा निकालकर किया विरोध-प्रदर्शन

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी …