Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नवाब साहब के फाटक से श्‍मशान घाट तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य का अध्‍यक्ष ने किया शुभारंभ

नवाब साहब के फाटक से श्‍मशान घाट तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य का अध्‍यक्ष ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। नगर में नवाब साहब के फाटक से श्‍मशान घाट तक सीसी रोड, ढक्‍कनयुक्‍त नाली निर्माण परियोजना का नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस संदर्भ में नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि करीब 400 मीटर सीसी रोड और दोनों तरफ नाली ढक्‍कनदार, का निमार्ण कराने का कार्य शुरु हुआ है। यह कार्य नवाब साहब के फाटक से श्‍मशान घाट तक किया जायेगा। जिसके निर्माण में 83 लाख 60 हजार रुपये की लागत आयेगी। इस अवसर पर नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सभासद सुशील वर्मा, ऊषा जायसवाल, रवि केसरी, सुनील कुमार सोनी, अशोक मौर्य, नंदू कुशवाहा, दिग्‍विजय पासवान, ओमप्रकाश वर्मा, अजय गुप्‍ता, कुसुम बिंद, आदि लोग मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार सुबह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे …