Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शैलेश कुमार बनें बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्‍यक्ष, कार्यकर्ताओ ने दी बधाई  

गाजीपुर: शैलेश कुमार बनें बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्‍यक्ष, कार्यकर्ताओ ने दी बधाई  

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार को दायित्व सौंपे जाने पर आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला प्रभारी अजीत चौबे एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नव दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शैलेश कुमार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के विकास कार्यों, जनसेवा एवं कार्य-व्यवहार से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष , करंडा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य तथा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनके इसी संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रियता के क्रम में उन्हें अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर जिला प्रभारी अजीत चौबे ने बधाई देते हुए कहा कि शैलेश कुमार का संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका सतत जुड़ाव संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्हें विश्वास है कि वे अपने नवीन दायित्व का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे ।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा में समर्पण, परिश्रम एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को सदैव सम्मान मिलता है। शैलेश कुमार ने निरंतर संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी सक्रियता सिद्ध की है। उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा तथा संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, शशांक शेखर राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अच्छेलाल गुप्ता, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर, हंसराज राजभर, मार्कण्डेय चौहान, राजेश चौहान, अशोक पाण्डेय, प्रमोद राय, गर्वजीत सिंह, सनी चौरसिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: भाजपा की बैठक में एमएलसी प्रत्‍याशी केदार सिंह व प्रमोद मिश्रा की जीत के लिए बनी रणनीति

गाजीपुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डा केदारनाथ …