Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन और देशसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन की यादों को जीवंत करते हुए डांडी यात्रा की झलकियां भी प्रस्तुत कीं, जिसने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गांधी और शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं …