Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

गाजीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां कसेरा पोखरा के प्रांगण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ए.के.बघेल और शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर, सर्वोदय जन कल्याण समिति के तत्वावधान में लगभग 100 से अधिक गरीब और असहाय बच्चों को ड्रेस और पुस्तकें वितरित किया गया। उन्हें जीवन में शिक्षा,स्वच्छता और अनुशासन के महत्वपूर्ण लाभों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गांधी और शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं …