Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया में सेवा की कहानी पर भव्य नुक्कड़ नाटक का मंचन, NSS स्वयंसेवकों ने सेवा से समाज बदलाव का दिया संदेश

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया में सेवा की कहानी पर भव्य नुक्कड़ नाटक का मंचन, NSS स्वयंसेवकों ने सेवा से समाज बदलाव का दिया संदेश

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज संकल्प सेवा का बदलाव समाज का विषयक सेवा की कहानी पर आधारित भव्य नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं द्वारा स्टेशन बाजार, जमानियां में जन-जागरूकता के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। जबकि सहयोगी के रूप में डॉ. अमित कुमार सिंह एवं श्री सौरभ कुमार सिंह रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति के मन में सेवा का भाव जागृत हो जाए, तो हमारा भारत पुनः सोने की चिड़िया बन सकता है। नाटक में समाज में व्याप्त स्वार्थ, उदासीनता और सेवा-भावना के अभाव को विभिन्न पात्रों के माध्यम से जीवंत किया गया तथा अंत में यह संकल्प दिलाया गया कि सच्ची सेवा ही समाज में वास्तविक बदलाव ला सकती है। नाटक के प्रमुख पात्र एवं कलाकार- सूत्रधार पहला अंजली, सूत्रधार दूसरा सत्या, रामू के रोल में शानिया बानो, श्यामू के रोल में खुशी यादव रमेश के रोल में चंदू,काकी के रोल में जगरानी। अन्य कलाकार माधुरी, अनु कुमारी, प्रियंका। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति और संवादों ने बाजार में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. अमित कुमार, सौरभ कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने सभी स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र ही स्वयं से पहले आप है। जो सेवा संकल्प को चरितार्थ करता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तहसील सेवराई में 202 पात्र किसानों को फसल क्षति की सहायता राशि का किया गया भुगतान

गाजीपुर! उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित …