Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानियां में पास्को अधनियम के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानियां में पास्को अधनियम के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया में पॉक्सो अधिनियम-2012 की संवेदनशीलता और कानूनी प्रावधानों के प्रति विशेष जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया। इस दौरान सुश्री वित्ती सुमन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए। जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गुड टच और बैड टच के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान करना सिखाया गया। सुमन ने बताया कि कानूनी अधिकारी से बच्चों को पॉक्सो अधिनियम 2012 के नियमों और उनके अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया। और हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया और समझाया। कि आपात स्थिति में मदद के लिए टोल-फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में तत्काल उपयोग करना चाहिए।पराधनाचार्या सरिता जायसवाल ने छात्राओं को जागरूकता गतिविधियों के बारे से सजग रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत पॉक्सो अधिनियम से जुड़ी किसी विशेष जानकारी छात्राओं से साझा किया गया। जायसवाल ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज में पोक्सो अधिनियम 2012 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अन्य प्रवक्ताओं द्वारा पास्को अधिनियम 2012 पर विशेष प्रकाश डाला। विशेष जागरूकता अभियान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार आयोजित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को पोक्सो एक्ट की जानकारी महात्मा गांधी जयंती पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत दी गई। उक्त मौके पर उप निरीक्षक दिनेश सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षक सहित,तहसील मुख्यालय के अधिवक्तागण शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मगई नदी के उफान से जलमग्न खेतों का पीयूष राय ने एसडीएम व राजस्‍व कर्मियों के साथ किया निरीक्षण, कहा- नदी को बनाएं अवरोध मुक्‍त

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के करइल इलाके में मगई नदी के उफान से किसानों के …