गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाज़ीपुर ने सभी कृषकों को अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद में अर्नव चक्रवात के कारण असमय भारी वर्षा हो रही है। ऐसे में यदि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित फसलें अतिवृष्टि अथवा जल भराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई है तो इसकी सूचना 72 घंटे के अंदर भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत करें। इसके अलावा बीमा कंपनी के वेबसाइट crop insurance app पर भी शिकायत कर सकते हैं। जनपद में धान व बाजरा की फसल अधिसूचित है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..